{"_id":"5a5bbe044f1c1b8c268b46fb","slug":"141515961860-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने डीजी इंटेलीजेंस को भेजी भाजपा नेता की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी ने डीजी इंटेलीजेंस को भेजी भाजपा नेता की रिपोर्ट
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सत्ता की हनक में एसपी सिटी को उन्हीं के दफ्तर में चुनौती देने वाले भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा का रिकॉर्ड खंगालने के बाद इसकी रिपोर्ट एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) को भेज दी है।
भगत सिंह मार्केट में हुई मारपीट और सांप्रदायिक तनाव के मामले में कमलदत्त शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने एसपी सिटी का उनके ऑफिस में घेराव किया था। अनुशासित पार्टी माने जाने वाली भाजपा के नेताओं ने इस दौरान न केवल एसपी सिटी मान सिंह चौहान से अभद्र भाषा में बात की, बल्कि एसपी सिटी को सीधे तौर पर धमकाया गया। कमलदत्त शर्मा के साथ संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ व्यापारी और भाजपा नेता भी साथ थे।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार को इस संबंध में बताया कि एसपी सिटी के समझाने पर भी भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने एक नहीं सुनी। कमलदत्त शर्मा पर सात मामले दर्ज हैं। कमल दत्त शर्मा ने एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की थी, जिसकी वीडियो वायरल हुई थी। एसएसपी के अनुसार कमल दत्त पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। भगत सिंह मार्केट में पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। भाजपा नेता ने एसपी सिटी से जो अभद्रता की है, उसकी रिपोर्ट एलआईयू से मिल चुकी है। इसकी रिपोर्ट डीजी इंटेलीजेंस को भेज दी गई है।
विज्ञापन
मुझे बहुत दु:ख हुआ
एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि मैं एक दिन के अवकाश पर बाहर हूं। पहले से ही मेरा बाहर का काम था। मैंने भाजपा नेताओं की पूरी बात सुनी और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन कमलदत्त शर्मा ने अभद्र भाषा प्रयोग की। मुझे बहुत दु:ख हुआ।
खास बातें:
सत्ता की हनक में एसपी सिटी को उन्हीं के दफ्तर में दी गई थी खुली चुनौती
रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा पर दर्ज हैं सात मुकदमे
महिला को सरेआम थप्पड़ मारने की वीडियो भी हुई थी वायरल