{"_id":"5981fe9f4f1c1b91288b4b0b","slug":"141501691551-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मां भी बनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मां भी बनी
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शादी करने का झांसा देकर एक महिला से नौ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार उसे उसके पति ने छोड़ दिया था। आरोपी उसे और उसके सात बच्चों को सहारा देने की बात कहकर बुलंदशहर से मेरठ लाया था। दोनों से एक बच्चा भी हो गया। शादी करने का दबाव बनाने पर वह अब गायब हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी इस महिला की शादी बुलंदशहर के गुलावठी निवासी एक व्यक्ति से करीब 25 साल पहले हुई थी। दंपति के सात बच्चे हैं। नौ साल पहले तकरार के बाद पति ने उसे छोड़ दिया था। इस दौरान महिला के ससुराल पक्ष का ही एक व्यक्ति समझौते के नाम पर आता रहता था। जो महिला से नजदीकियां बढ़ाते हुए उसे लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ले आया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद ही वह अपने सात बच्चों को लेकर आई थी। करीब नौ साल से आरोपी उसे शादी करने की बात पर बहकाता रहा और इस बीच उसे एक बेटा भी हो गया। लेकिन उसके बाद उसने खर्चा देना बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
खास बात
- पति के छोड़ने पर बुलंदशहर से लाकर लिसाड़ी गेट में रहने लगा
- महिला के साथ उसके सात बच्चे भी रखे, एक बच्चा भी पैदा हुआ
- शादी करने का दबाव बनाया तो हो गया गायब, महिला थाने पहुंची