{"_id":"5980dde44f1c1b66728b483b","slug":"141501617636-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह के बाद 18 परिवार फिर आबाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलह के बाद 18 परिवार फिर आबाद
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परिवार परामर्श केंद्र में 78 मामलों में हुई लंबी काउंसिलिंग के बाद 18 परिवार फिर से एक हो गए। 15 मामले कोर्ट को भेजे गए और पांच मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। 40 मामलों में कोई निर्णय नहीं हुआ।
काउंसिलिंग में यह आया सामने
दौराला के एक दंपति के बीच मनमुटाव का कारण साली और देवर द्वारा दंपति के निजी मामलों में हस्तक्षेप करना था। जबकि कंकरखेड़ा की एक महिला को अपने पति के कहीं ओर संबंधों का शक था। शहर की एक महिला की शिकायत थी कि गुड़गांव में काम कर रहा पति उसे खर्चा नहीं देता है और वह सास-ससुर पर निर्भर रहती है। वहीं, दौराला के ही एक दंपति में प्रेम विवाह के दो साल बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर हुई गलतफहमी के कारण अनबन चल रही थी। पुलिसकर्मियों द्वारा काउंसिलिंग कराने के बाद इन दंपतियों के बीच गलतफहमी दूर हुईं और परिवार फिर से एक हो गए।
- परिवार परामर्श केंद्र में 78 मामलों में काउंसिलिंग, 15 मामले कोर्ट गए