{"_id":"5cccac11bdec220791790bd1","slug":"131556917265-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में बिलख पड़ी विदेशी महिला, दूतावास तक पहुंचा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाने में बिलख पड़ी विदेशी महिला, दूतावास तक पहुंचा मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में बिलख पड़ी विदेशी महिला, दूतावास पहुंचा मामला
- 2012 में वियतनाम के नागरिक नील थॉमसन प्रकरण में एसओ पर गिरी थी गाज
- लखनऊ व दिल्ली पहुंचा मामला, मौके पर पहुंची इंटेलीजेंस टीम ने जांचे पासपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा/मेरठ।
विदेशी नागरिक के साथ मारपीट का यह पहला प्रकरण नहीं है। दिसंबर 2012 में वियतनाम के नागरिक नील थॉमसन के साथ भी थाने में मारपीट का आरोप लगा था। बाद में मामला दूतावास तक पहुंचा तो आरोपी दौराला एसओ राम मिलन यादव को निलंबित किया गया था।
कंकरखेड़ा थाने में ईरान निवासी अकबर खुशनवाज की पत्नी ताहिरा पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। महिला ने कहा कि उनके साथ छोटा बच्चा भी है। उनके पति को क्यों पीटा गया, यह किसी ने नहीं बताया। वह बचाव करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की। थाने में उल्टा उन्हीं के पति पर चोरी का आरोप लगा दिया। महिला ने यह भी बताया कि वह इंडिया को बहुत पसंद करती है। उसे यहां के कपड़े और सामान पसंद हैं।
विदेशी नागरिक के साथ मारपीट का मामला एंबेसी पहुंचा तो लखनऊ से जवाब तलब किया गया। पीड़ित ने डीजीपी को ट्वीट कर जानकारी दी। उसके बाद डीजीपी ने एसएसपी मेरठ को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला ने आरोप लगाया कि थाने के हेडमोर्हिरर ने उनका मोबाइल निकाल लिया था। काफी देरबाद उसे लौटाया। सादा कपड़ों में एक सिपाही ने भी समझौते की कोशिश की।
विज्ञापन
सीमेंट व्यापारी बोला, नहीं की मारपीट
वहीं आरोपी सीमेंट व्यापारी अतुल त्यागी और उनके पार्टनर पंकज कुमार का आरोप है कि दो माह पहले इसी कार से यही विदेशी नागरिक उनकी दुकान पर आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने गल्ले से 17 हजार रुपये चुरा लिए थे। उन्हें पूरी पहचान है कि इन्हीं ने पैसे चोरी किए थे। आरोपियों का कहना है कि मारपीट और लूट का आरोप गलत है। विदेशी नागरिक देखकर उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया था। उनका कहना है कि विदेशी नागरिकों के पास पांच सौ के पुराने नोट हैं, पुलिस उनकी जांच नहीं कर रही है।
एसएसआई ने पिलाई चाय
शुक्रवार को सीओ दौराला जितेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा एडीजी के कार्यक्रम में बाहर थे। मारपीट की सूचना पर एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही मौके पर पहुंचे। वहीं थाने में हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाते हुए कहा कि यह हमारे मेहमान है। इनके साथ जो हुआ, वह गलत है। इसके बाद उन्होंने विदेशियों को चाय पिलाई और कहा कि पुलिस पूरी मदद करेगी।
इंटेलीजेंस टीम भी पहुंची
सूचना पर इंटेलीजेंस टीम भी थाने पहुंची। उन्होंने विदेशियोंके पासपोर्ट की जांच की। पुलिस का कहना है कि दो मई 2019 को विदेशी नागरिक अकबर खुशनवाज दिल्ली आए। इससे पहले 19 मई 2018 को भी वीजा लेकर भारत आए थे। जांच में सभी का पासपोर्ट सही पाया गया।