फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएमडब् ल्यू खरीदने के लिए मीट कारोबारी से मांगी थी रंगदारी

बीएमडब् ल्यू खरीदने के लिए मीट कारोबारी से मांगी थी रंगदारी

Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बीएमडब्
ल्यू खरीदने के लिए मीट कारोबारी से मांगी थी रंगदारी
- पूर्व सांसद के रिश्तेदार से रंगदारी मांगने का मामला
विज्ञापन

- दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, फुटेज से मिलान किया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के रिश्तेदार हाजी शादाब से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उनको बीएमडब्ल्यू गाड़ी खरीदनी थी। उसके लिए उन्होंने मीट फैक्टरी मालिक से रंगदारी मांगी। फायरिंग करने वाले आरोपी का मिलान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से किया है।
कोतवाली थाने के पास सराय जीना मोहल्ले में मीट फैक्टरी मालिक शादाब के मकान पर बृहस्पतिवार रात एक बजे बदमाश शादी का कार्ड देने के बहाने पहुंचे। एक बदमाश ने कार्ड के साथ गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को एक चिट्ठी दी। उसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जाते समय एक बदमाश ने फायरिंग भी की। जानकारी होने पर देररात को ही डीआईजी अखिलेश कुमार ने कोतवाली और क्राइम ब्रांच टीम को इस मामले में लगाया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर यशवीर सिंह ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

सुबह छह बजे पुलिस ने शादाब पुत्र नवाब व वामिक पुत्र यामीन निवासी तोपचीवाड़ा कोतवाली को गिरफ्तार किया। फायरिंग करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। फुटेज में आरोपी वामिक की पहचान हुई। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने दोनों आरोपियों को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को बीएमडब्ल्यू गाड़ी खरीदनी थी, जिसमें चलते उन्होंने मीट फैक्टरी मालिक से रंगदारी मांगने की प्लानिंग की। आरोपियों को एक तमंचा लिया और कारोबारी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हैं शातिर अपराधी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक, आरोपी वामिक शातिर अपराधी है। वह कई बार रंगदारी और फायरिंग की वारदात कर चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली और लिसाड़ीगेट में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं, आरोपी शादाब पर भी डकैती, जानलेवा हमले, धमकी और रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज हैं।
दहशत में था परिवार
आरोपियों ने जिस तरह से वारदात की। उसके बाद से मीट फैक्टरी मालिक का परिवार दहशत में था। आरोपी वामिक का नाम सामने आया तो परिवार और डर गया। आरोपी वामिक ने उनके परिवार को क्यों निशाना बनाया, यह जानने केे लिए पुलिस लगी रही।

पहले भी कर चुके वारदात
पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार नदीम पर दो माह पहले जानलेवा हमले के बारे मेें आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर है। उन्होंने पहली वारदात भी की होगी। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed