{"_id":"5afde7474f1c1be9408b61b9","slug":"131526589255-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल से छात्र लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल से छात्र लापता, अपहरण की आशंका
Updated Fri, 18 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र से बुधवार को 16 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने मेडिकल थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अजंता कालोनी निवासी हरीश कुमार नगर निगम में चालक हैं। उनके मझले बेटे अनिकेत (16) ने इसी साल बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर से कक्षा सात की परीक्षा दी है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अनिकेत गढ़ रोड से जूस लाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से लौटा नहीं। काफी तलाश के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर सूचना दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से कामयाबी नहीं मिली। छात्र अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं लेकर गया है। उसकी बरामदगी के लिए प्रयास चल रहे हैं।