फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो सहेलियों ने खाई कसम, शादी कर साथ रहेंगे हम

दो सहेलियों ने खाई कसम, शादी कर साथ रहेंगे हम

Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
दो सहेलियों ने खाई कसम, शादी कर साथ रहेंगे हम
दो सहेलियों ने खाई कसम, शादी कर साथ रहेंगे हम
विज्ञापन

मेरठ। दो सहेलियों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। शादी कर घर बसाने का फैसला कर लिया। दोनो घर से निकलने की तैयारी में थीं कि परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ब्रह्मपुरी थाने में करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद परिजनों दोनों को साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार जानी थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती एक फैक्ट्री में काम करती है। उसका ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में अपनी रिश्तेदार के यहां काफी आना-जाना था। रिश्तेदार के पड़ोस में ही करीब 24 साल की युवती रहती है, जो बीए पास है। दोनों सहेलियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हुआ। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए आपस में ही शादी करके साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जानी निवासी युवती ब्रह्मपुरी में अपनी सहेली के यहां पहुंची और घर से निकलकर शादी करने का प्लान बना लिया। दोनों ने कपड़े और अन्य सामान पैक करना शुरू कर दिया। इस बीच युवती के परिजनों को दोनों की प्लानिंग की भनक लगी तो उन्होंने दोनों को रोककर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रह सकते एक-दूसरे के बिना
परिजनों के रोकने पर युवती बिफर गई। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों ने साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। वे शादी करके एक साथ रहना चाहती हैं। पुलिस दोनों सहेलियों को ब्रह्मपुरी थाने ले गई।
पुलिस को बताए नियम कायदे
थाने में पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस को ही नियम कायदे बताने शुरू कर दिए। कहा हम दोनो बालिग हैं। अपना अच्छा-बुरा अच्छी तरह जानते हैं। अपने निर्णय खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्हें कोई नहीं रोक सकता। जब हम दोनों साथ रहना चाहती हैं तो परिजन क्यों रोक रहे हैं?
पुलिस भी उतरी पक्ष में
युवतियों का तर्क सुनकर पुलिस ने भी परिजनों से कह दिया कि वे बेटियों के साथ जोर जबर्दस्ती न करें। दोनों के परिजन उन्हें समझाने लगे। काफी मनाने के बाद दोनों के परिजन अपनी बेटियों को समझा बुझाकर साथ ले गए ।

मांगेंगी तो देंगे सुरक्षा
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि दोनों बालिग हैं, एक ही बिरादरी और आपस में दूर की रिश्तेदार हैं। परिजन दोनों को साथ ले गए हैं। यदि वे परिजनों से खतरा बताती हैं तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

खास बातें:
दोनों सहेलियां बालिग होने के साथ आपस में रिश्तेदार
परिजनों ने दोनों को पुलिस को सौंपा, फिर साथ ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed