{"_id":"5a1881c84f1c1bf4688bd5e2","slug":"131511555528-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से मायूस लौटी पुलिस, नहीं मिली फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादाबाद से मायूस लौटी पुलिस, नहीं मिली फुटेज
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद से मायूस लौटी पुलिस, नहीं मिली फुटेज
मेरठ। शताब्दी नगर से लापता व्यापारी की बरामदगी का सच जानने के लिए मुरादाबाद गई परतापुर पुलिस मायूस लौट आई। स्टेशन पर लगे कई कैमरे खराब होने की वजह से पुलिस को फुटेज नहीं मिल सकी। उधर व्यापारी भी पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा।
17 नवंबर से लापता शताब्दी नगर निवासी व्यापारी अनिल प्रजापति 22 नवंबर को खुद ही नाटकीय ढंग से मुरादाबाद में मिल गया था। मेरठ आने पर पुलिस पूछताछ में उसने अपने गायब और बरामदगी की जो कहानी बताई वो पुलिस के गले नहीं उतर रही। लिहाजा सच जानने के लिए बृहस्पतिवार को परतापुर पुलिस टीम मुरादाबाद गई थी। इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार जिस व्यक्ति के फोन से अनिल ने फोन किया था। वह व्यक्ति भी पुलिस को वहां मिल गया। वो स्टेशन के पास ही किराए पर रहता है। उसने बुधवार को स्टेशन पर अनिल के मिलने और अपने मोबाइल से उसकी बात कराने की बात स्वीकारी, लेकिन पुलिस को ये पता नहीं चल सका कि अनिल वहां कब से था।
पुलिस ने आसपास के ठेले वालों से भी बात की। अनिल का हुलिया बताकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने अनिल को बुधवार को ही वहां देखा था। हालांकि उसके परिजन बता रहे थे कि वो मंगलवार से बेहोशी की हालत में वहां पड़ा था। इंस्पेक्टर के अनुसार रेलवे स्टेशन पर लगे कुछ कैमरे खराब होने की वजह से वहां की सीसीटीवी फुटेज अभी नहीं मिल सकी है। हालांकि पुलिस वहां पास में लगे कुछ कैमरों की फुटेज लेने का प्रयास कर रही है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार फिलहाल अनिल से इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। परिजन उसकी तबियत ठीक ना होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
खास बात
परतापुर से लापता व्यापारी के लौटने का मामला, स्टेशन पर कैमरे मिले खराब