फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट में महिला से गैंगरेप की कोशिश

लिसाड़ीगेट में महिला से गैंगरेप की कोशिश

Sat, 05 Aug 2017 08:28 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में महिला से गैंगरेप की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शनिवार शाम दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला और उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि महिला के पति ने ब्याज पर दस हजार रुपये उधार लिए थे। जो लौटा दिए गए थे। लेकिन आरोपी ब्याज के पचास हजार रुपये बताकर लगातार तगादा कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार शाम आरोपी दोनों युवक पैसे मांगने घर पर पहुंचे और महिला के पति को पीटकर जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। पीड़िता ने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपी युवकों ने महिला को कमरे में खींच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने घेराबंदी का प्रयास किया तो आरोपी हाथापाई कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला के पति ने पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी है। एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में ब्याज के पैसों का विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
लिसाड़ी गेट क्षेत्र का मामला, विरोध करने पर दंपति को पीटकर किया घायल
शोर मचने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर जान बचाई, तहरीर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed