{"_id":"59838d154f1c1be65a8b49d1","slug":"131501793557-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना थाने के सामने जाम लगाया, पथराव, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना थाने के सामने जाम लगाया, पथराव, हंगामा
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना/मेरठ। नेशनल कुश्ती खिलाड़ी और उसके साथी पर बुधवार को मवाना के परीक्षितगढ़ बस स्टैंड पर हुए जानलेवा हमले का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले मवाना थाने के सामने जाम लगाया और फिर थाने में हंगामा कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। वहां से लौटती भीड़ ने एक ट्रक पर पथराव कर दिया। चालक ने हड़बड़ाहट में तीन कारों को टक्कर मार दी। जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं एसएसपी ने मवाना पहुंचकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी।
मवाना क्षेत्र के रानी नंगला गांव निवासी नेशनल खिलाड़ी रोहित व उसके साथी संदीप पर कार सवार दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ ने हमला बोला था। इससे क्षुब्ध होकर रानी नंगला और आसपास के गांवों के करीब डेढ़ सौ लोग बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे। सीओ यूएन मिश्र और इंस्पेक्टर मवाना विजय कुमार ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दोपहर को भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने थाने के पास ही फलों की ठेली पलट दी। फिर एक ट्रक पर पथराव कर दिया। घायल चालक ने बचने के लिए ट्रक दौड़ा दिया। जिसमें हरिओम पुत्र ओमपाल निवासी हरि विहार की मारुति वैन, राजेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मेरठ की आल्टो कार एवं सर्वेश त्यागी निवासी कृषक इंटर कालेज मवाना की कार क्षतिग्रस्त हो र्गइं। तीनों पीड़ित कार्रवाई के लिए थाने में घंटों चक्कर काटते रहे। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
अफवाहों पर माहौल गर्माया
भीड़ द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ और ठेले वालों से मारपीट की अफवाहें बाजार में तेजी से फैल गईं। व्यापारियों ने दुकानें बंद करानी शुरू कर दीं। जिससे नगर में फिर से तनाव हो गया। जिसके चलते शहर और आसपास के थानों की फोर्स बुलाकर प्रमुख चौराहों पर तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
रासुका और गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी
एसएसपी मंजिल सैनी सुबह करीब 11 बजे ही थाने पहुंचीं। उन्होंने एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ मवाना को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति हुई तो सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार की घटना में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों पर रासुका, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर को चिह्नित किया जा रहा है। डीएम से मवाना में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती का अनुरोध किया है।
मुख्य आरोपी मेरठ से गिरफ्तार
इंस्पेक्टर मवाना विजय कुमार ने बताया कि रानी नंगला के दो युवकों पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को मेरठ में हापुड़ स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बुधवार को गिरफ्तार शाहफहज और शाहरुख को जेल भेज दिया गया है।
मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात
एसएसपी ने बताया कि नहर पुल हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़ बस स्टैंड, मुबारकपुर रोड, सुभाष चौक, ईदगाह मंदिर, शुगर मिल, गाढ़ो वाला चौक, खतौलिया चौक, मखदूमपुर अड्डा, डेरे वाला पुल, फलावदा रोड पर 24 घंटे फोर्स तैनात रहेगी। रात में नहर हस्तिनापुर पर एसओ परतापुर, परीक्षितगढ़ स्टैंड पर एसओ खरखौदा, मुबारकपुर रोड पर एसओ रोहटा, फलावदा रोड पर एसओ मुंडाली, सुभाष चौक पर एसएसआई देहली गेट, ईदगाह पर एसएसआई टीपी नगर, खतौलिया चौक पर एसएसआई कंकरखेड़ा, मखदूमपुर बस स्टैंड पर एसओ लालकुर्ती, डेरे वाले पुल पर एसओ रेलवे रोड की ड्यूटी लगाई है। वहीं, वर्ष 2009 में हुई सांप्रदायिक घटना और जाहिद हत्याकांड की फाइलें भी खंगालीं गईं।
विधायक ने की एसएसपी से मुलाकात
हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, भाजपा नेता अजित चौधरी समेत उनके कार्यकर्ता मवाना पहुंचे। थाने में भाजपा विधायक की एसएसपी से बातचीत हुई। विधायक ने नेशनल खिलाड़ी से मारपीट करने वाले नामजद दूसरे समुदाय के युवकों की गिरफ्तारी और रासुका की कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि कई लोग पहले भी दंगा कराने में शामिल रह चुके हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बृहस्पतिवार की घटना को भी गलत करार दिया। वहीं, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर भी एसएसपी से मिले। इनके साथ नवनीत चौहान, सनी बजरंगी, निपुण चौहान, योगेंद्र जाटव, विनोद भाटी, नितिन पोसवाल, आलोक चौहान आदि मौजूद रहे।
खास बात
- नेशनल कुश्ती खिलाड़ी और साथी पर हुए हमले के मामले ने तूल पकड़ा
- हमलावर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों का थाने पर हंगामा
- भीड़ ने किया ट्रक पर पथराव, चालक ने हड़बड़ाहट में तीन कारों को टक्कर मारी
- एसएसपी पहुंचीं मवाना, चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस फोर्स, पीएसी