फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस लाइन के गेट पर मनचले को दौड़ाकर पीटा

पुलिस लाइन के गेट पर मनचले को दौड़ाकर पीटा

Tue, 01 Aug 2017 02:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के गेट पर मनचले को दौड़ाकर पीटा
मेरठ। पुलिस लाइन गेट नंबर-4 पर सोमवार को एक मनचले को दर्जनों युवकों ने दौड़ाकर पीटा। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को पीटने वालों ने खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि दूसरे समुदाय के दो युवक और स्कूल ड्रेस में एक छात्रा पुलिस लाइन के सामने खडे़े थे। दोनों युवक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो युवकों ने इन युवकों से वहां पर खड़े होने की वजह पूछी। जिस पर एक युवक छात्रा को स्कूटी पर बैठाकर भाग गया। जबकि दूसरा युवक मोबाइल पर बातचीत करता रहा। थोड़ी देर में ही वहां करीब एक दर्जन युवक पहुंच गए और युवक को मनचला बताकर उस पर टूट पड़े। इंस्पेक्टर के अनुसार मौके से आरोपी जुनेद निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 को हिरासत में लिया गया। जबकि मौके से भागा आरोपी जाकिर कॉलोनी निवासी बताया गया।
विज्ञापन

कौन थी छात्रा, आरोपी बोला पता नहीं
इंस्पेक्टर सिविल लाइन मामले की जांच करने आरोपी जुनेद के घर शास्त्रीनगर पहुंचे। दूसरे आरोपी के बारे में पूछा। जांच में सामने आया कि दोनों युवक एक छात्रा को किसी स्कूल से लेकर आए थे। छात्रा कौन है, इसके बारे में जुनेद कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा कौन थी और वह अपने घर पहुंची है या नहीं, इसका भी पुलिस पता करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- पीटने वालों ने खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया
- सिविल लाइन पुलिस ने मनचले को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed