फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टैंपों चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाईयों में रार

टैंपों चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाईयों में रार

Thu, 27 Jul 2017 09:50 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
टैंपों चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाईयों में रार
कंकरखेड़ा (मेरठ)। टेंपो चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाइयों के बीच चल रहे विवाद ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। भाजपा पार्षद के भाई ने भाजपा नेता के शोरूम पर पहुंचकर कार्यकर्ता पर फायरिंग कर दी। शोरूम में मौजूद लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरधना रोड पर टेंपो चालकों से सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में दबंग लोगों द्वारा रोजाना तीन सौ रुपये की अवैध वसूली को लेकर शिकायतें आ रही हैं। एक टेंपो चालक ने भाजपा पार्षद सेंसरपाल से यासीन नाम के ठेकेदार की तो दूसरे चालक ने पार्षद के भाई पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत अपने परिचित भाजपा कार्यकर्ता राजेश खन्ना से की थी। आरोप है कि पार्षद द्वारा विरोध करने पर राजेश ठेकेदार की पैरवी करने बुधवार को थाने पहुंचा था। जिसके विरोध में पार्षद के भाई रविंद्र पुत्र नवाब सिंह निवासी नंगलाताशी ने बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा नेता नीरज मित्तल के फर्नीचर शोरूम पर पहुंचकर वहां मौजूद राजेश पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि राजेश को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

फुटेज देखकर नहीं मानी सिफारिश
शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिसकर्मियों ने भी कह दिया कि भाजपा सरकार में खुद भाजपाई ही खुलकर दबंगई कर रहे हैं। पार्षद ने भाई को छुड़ाने के लिए काफी सिफारिश की। लेकिन इंस्पेक्टर ने नहीं मानी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार फुटेज में आरोपी रविंद्र फायर करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। राजेश की तहरीर और फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से पिस्टल, तीन खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- टेंपो चालकों से अवैध वसूली को लेकर भाजपाइयों में विवाद ने तूल पकड़ा
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी, पिस्टल और कारतूस जब्त, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed