फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अरविंदपुरी में दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव

अरविंदपुरी में दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव

Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अरविंदपुरी में दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव
दो पक्षों में पथराव, तीन लोग घायल
विज्ञापन

-आरोपी पक्ष के दो लोग पुलिस हिरासत में, अन्य की तलाश में दबिश
मेरठ।
सदर बाजार के टंकी मोहल्ला में शुक्रवार देररात दो पक्षों में टकराव हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कराया और स्थिति को संभाला। लेकिन मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब शिकायत लेकर घर पहुंचे एक पक्ष पर दूसरे ने पथराव कर दिया। वारदात में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया।

अरविंदपुरी निवासी अमित वालिया पुत्र सत्यप्रकाश का कुछ दिनों से पड़ोसी नवनीत से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम दोनों पक्ष फिर से भिड़ गये। बताया जाता है कि नवनीत ने कुछ साथियों के साथ मिलकर अमित से मारपीट कर दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसके बाद अमित परिवार के कुछ लोगों के साथ नवनीत के घर शिकायत करने पहुंचा। वहां पर नवनीत पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे अमित व दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। एसओ सदर बाजार विजय कुमार ने बताया कि अमित वालिया की ओर से सात नामजद नवनीत, डेविड, मोनू वत्स, शशांक राणा, अनुराग जैन, अरविंद, अमन छाबड़ा व छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। नवनीत और डेविड को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed