फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली -MUZAFFARNAGAR

हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली -MUZAFFARNAGAR

Mon, 11 Feb 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली   -MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। बारात में चढ़त के दौरान रविवार को हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात से शादी समारोह में चीख पुकार मच गई। आनन फानन घायल युवक को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।
भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर गांव निवासी चंद्रपाल ठाकुर की बेटी नंदनी की बारात शामली के थाना भवन के अलीपुरा गांव से रविवार रात आई थी। रात करीब एक बजे दूल्हे दीपक (सेना का जवान) पुत्र रामभूल की चढ़त हो रही थी। डीजे पर अन्य लोगों के साथ दुल्हन नंदनी का चचेरा भाई महानंद उर्फ भोलू भी डांस कर रहा था। महानंद व उसका परिवार न्यू लालपुर शहादरा दिल्ली में रहता है। चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में महानंद के सिर में गोली लग गई। उसके जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। दोनों परिवारों के लोगों ने खून से लथपथ महानंद को हॉस्पिटल पहुंचाया। सोमवार सुबह मामले की जानकारी पर भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ भावनपुर ऊधमसिंह तालान ने बताया कि दोनों परिवार के लोग नहीं मिले। वह सभी दिल्ली एम्स में हैं।
विज्ञापन

परिवार को इकलौता चिराग
महानंद अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। दुल्हन के भाई चिराग ने बताया कि महानंद एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी तीन बहनें हैं। गोली लगने की सूचना पर परिजन मंडप से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरे के बाद बारात की विदाई
चढ़त के दौरान युवक को गोली लगने के बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी की रस्म आनन फानन में पूरी कराई। दूल्हे और दुल्हन के फेरे कराकर तुरंत बारात विदा कर दी। बारातियों ने खाना तक नहीं खाया।
जांच में जुटी भावनपुर पुलिस
एसओ भावनपुर ऊधम सिंह ने बताया है कि हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगने की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए मिली थी। पुलिस जांच करने गांव पहुंची। बारात में फोटो खींच रहे कैमरामैन का कैमरा कब्जा में लिया गया है। गोली मारने वाले युवक की पहचान की जा रही है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।

वर्जन====
मामला गंभीर है। हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई को गोली लगना बताया गया है। किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
-राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed