फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राजनैतिक दबाव में कहासुनी के मामले को डकैती में दर्ज करने का आरोप

राजनैतिक दबाव में कहासुनी के मामले को डकैती में दर्ज करने का आरोप

Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक दबाव में कहासुनी के मामले को डकैती में दर्ज करने का आरोप
राजनैतिक दबाव में कहासुनी के मामले को डकैती में दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा। तीन दिन पूर्व खरखौदा कस्बा में थाना के समीप घेर के सामने गाड़ी खड़ी करने पर हुई कहासुनी में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई लोगों पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
हापुड़ रोड पर खरखौदा कस्बा में थाना की एक दीवार से सटी हुई रालोद के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह त्यागी का घेर भी है। तीन दिन पहले गांव धंतला निवासी गुर्जर समाज के कुछ लोग गाड़ी से खरखौदा कस्बे में आए और उन्होंने निर्माणधीन घेर के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। जिस पर प्रहलाद त्यागी व अन्य परिवार के लोगों ने चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा। चालक ने इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थाने पहुंचे दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर भेज दिया। रालोद नेता प्रहलाद त्यागी का आरोप है कि गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाकर कहासुनी के मामले को डकैती सहित गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कहते हुए पुलिस से नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

कोई राजनीतिक दबाव नहीं पहले उसी पक्ष ने तहरीर दी थी। रिपोर्ट ही तो दर्ज हुई है जांच में सभी गंभीर धारायेें हटा दी गयी हैं। दूसरे पक्ष का मामला अब दर्ज नहीं होगा। रजनेश तिवारी, इंस्पेक्टर खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गंभीर है। पहले थाना पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिये थी उसी के बाद मुदकमा दर्ज करना चाहिए था। राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात
पुलिस ने बिना जांच किए मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह सब राजनीतिक दबाव में हुआ है। इस मामले को हाई कमान तक ले जाया जायेगा। प्रहलाद त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राष्ट्रीय लोक दल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed