{"_id":"5bae926c867a554f183d4926","slug":"121538167404-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर छोटूराम में मारपीट, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर छोटूराम में मारपीट, जमकर हंगामा
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर छोटूराम में मारपीट, हंगामा, दो छात्र सस्पेंड
मेरठ। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुए झगड़े के समझौते में जमकर मारपीट हुई। पुलिस और प्रोक्टोरियल बोर्ड की मौजूदगी में हुई मारपीट के मामले में बीटेक के दो छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीटेक के छात्र आकाश की रवि साहनी ने पिटाई कर दी गई थी। छात्र की तरफ से मेडिकल थाने में तहरीर दी गई थी। शुक्रवार को इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने दोनो पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जब दोनों पक्ष पहुंचे तो घायल छात्र के परिजन भड़क गए। उन्होंने पुलिस और प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में रवि को पीट दिया। इसके विरोध में रवि के साथ वाले छात्रों ने सर छोटूराम कॉलेज का गेट बंद करके नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार और सीओ रामअर्ज मौके पर पहुंचे। छात्रों ने कहा कि छात्र के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाए। एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। एसओ ने बताया कि इस मामले में आकाश, उसके पिता और दोस्त रोबिन समेत पांच लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। आकाश की तरफ से भी रवि और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, इस मामले में प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में इस तरह मारपीट करने के मामले में बीटेक छात्र आकाश और रोबिन को सस्पेंड कर दिया गया है।