{"_id":"5b5103d04f1c1b07788b4e90","slug":"121532036048-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात के लिए मीट प्लांट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहात के लिए मीट प्लांट
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एक मीट प्लांट में बृहस्पतिवार को तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवकों को मीट प्लांट के सीवर में सफाई करने के दौरान जहरीली गैस ने चपेट में ले लिया था। युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों शवों को हापुड़ रोड पर रखकर तीन घंटे तक हंगामा काटा। पीड़ित पक्ष को 5-5 लाख रुपये मुआवजा और प्लांट मालिक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर परिजन माने।
हापुड़ रोड स्थित नौगजा पीर के पास पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक के मीट प्लांट में कई माह से सीवर खराब पड़ा था। मीट प्लांट मैनेजर सलाउद्दीन ने बिजौली गांव निवासी सत्यवान उर्फ अजय (26) पुत्र मुकेश को दस हजार रुपये में सीवर की सफाई का ठेका दिया था। मंगलवार को अजय से सीवर की सफाई कराई थी। बुधवार को सफाई नहीं हुई, जिस पर मैनेजर ने अजय को फोन किया। बृहस्पतिवार शाम अजय गांव के तीन युवक जोगेंद्र (25) पुत्र भीम सिंह, गुड्डू (24) पुत्र सुभाष व सतवीर को लेकर मीट प्लांट में पहुंचा।
सीवर की सफाई करने जोगेंद्र करीब 10 फीट नीचे उतरा। जहरीली गैस होने के चलते जोगेंद्र बेहोश हो गया। जोगेंद्र को निकालने के लिए गुड्डू और अजय उतरे तो वह दोनों भी बेहोश हो गए। सतवीर ने शोर मचाया तो मीट प्लाट का गार्ड साजिद पहुंचा। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। मीट प्लांट में काम करने वाले भी दौड़े। जैसे-तैसे कर सीवर से तीनों युवकों को निकाला। इस दौरान प्लांट के दो कर्मचारी रिजवान और जलीस भी बेहोश हो गए थे। तीनों युवकों को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मीट प्लांट के स्टाफ पर नाराजगी
पुलिस ने बताया कि मीट प्लांट के सीवर में जहरीली गैस से अजय, जोगेंद्र और गुड्डू बेहोश हो गए थे। जानकारी पर तीनों युवक के परिजन मीट प्लांट पर पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ ने परिजनों को यह कह दिया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था। वह कहां भर्ती कराए, इसकी जानकारी नहीं है। करीब 15 मिनट बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत का पता लगते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
देर रात हापुड़ रोड पर जाम, केस दर्ज कराया
हापुड़ रोड स्थित एल ब्लाक शास्त्रीनगर में अजय, गुड्डू और जोगेंद्र के शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी देहात व एडीएम (ई) फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और मीट प्लांट मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज कराने के बाद जाम खोला गया।
तीनोें युवकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मीट प्लांट मालिक व मैनेजर की लापरवाही के चलते अजय, गुड्डू और जोगेेंद्र की मौत हुई है। पहले सीवर से निकालने में देरी हुई और फिर तीनों को अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गए। परिवार वालों को भी भ्रमित किया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने के अलावा उनकी तहरीर पर थाना खरखौदा में केस दर्ज किया गया है। करीब तीन घंटे तक हापुड़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बार लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पीड़ित परिवार की शर्त मानी गई, तब जाकर जाम खुला। तीनों युवकों के शवों का रात में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
प्लांट मुर्गी दाने का और हो रहा कटान
तीन लोगों की मौत के मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने एसएसपी को फोन कर कहा कि मीट प्लांट मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करें। प्लांट मुर्गी दाने का बनाया हुआ और कटान पशुओं का हो रहा है। इसकी जांच गंभीरता से होनी चाहिए।
केस दर्ज कर लिया
तीनों युवकों की मौत के मामले मेें पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। भाजपा नेताओं ने भी फोन कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
खास बातें:
- प्लांट के सीवर की सफाई करने पहुंचे थे ठेकेदार के साथ
- परिजनों ने हापुड़ रोड पर तीन घंटे जाम लगाकर काटा हंगामा
- पीड़ित पक्ष को 5-5 लाख मुआवजा और केस दर्ज करने पर माने