{"_id":"5b15a1734f1c1ba66e8b6367","slug":"121528144243-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा पार्क पर शिक्षिका से पर्स लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा पार्क पर शिक्षिका से पर्स लूट
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा पार्क पर शिक्षिका से पर्स लूटा
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी रजनी एक कॉलेज में शिक्षिका हैं। सोमवार शाम शिक्षिका पैदल ही बच्चा पार्क की तरफ जा रही थीं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने शिक्षिका से पर्स झपट लिया। इस बीच मोबाइल शिक्षिका के हाथ से जमीन पर गिर गया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी दौड़ पड़े, लेकिन आरोपी तेजी से फरार हो गए। सूचना के आधे घंटे बाद लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस पहुंची, लेकिन वो सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में पीड़िता सिविल लाइन थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि थाने में लूट की तहरीर नहीं आई है।