फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नमाज पढ़ने को लेकर बवाल

नमाज पढ़ने को लेकर बवाल

Tue, 29 May 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
नमाज पढ़ने को लेकर बवाल
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित गोलाकुआं पर सोमवार रात नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी युवकों ने एक युवक को पहले मस्जिद के बाहर जमकर पीटा। उसके बाद आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव हुआ तो आरोपी पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दरियागंज निवासी साबेज अपने साथी शादाद के साथ शाने इलाही मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था। वहीं दरियागंज निवासी दो युवक भी नमाज पढ़ रहे थे। जिसके बाद आरोपी युवकों की साबेज से नमाज को लेकर कहासुनी हो गई। जैसे ही साबेज मस्जिद से बाहर निकला तो आरोपी युवकों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। उसके बाद आरोपी दोनों युवक आधा दर्जन युवकों को लेकर घर में घुस गए और साबेज और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और महिलाओं ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। मारपीट और पथराव में साबेज सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीन अन्य युवक और महिला भी घायल हो गई। बाद में आरोपी पक्ष के लोगों ने आधा दर्जन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। साबेज को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तीन अन्य घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ कोतवाली का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed