फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फांसी पर लटका मिला विवाहिता की शव

फांसी पर लटका मिला विवाहिता की शव

Sun, 13 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला विवाहिता की शव
कंकरखेड़ा (मेरठ)। रोहटा रोड स्थित गोल्ड कोस्ट कॉलोनी में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सहारनपुर निवासी नेहा (29) पुत्री प्रभा की शादी करीब छह साल पूर्व सिकंदरपुर गंगोह सहारनपुर अमित मलिक पुत्र प्रमोद चौधरी से हुई थी। शादी के बाद दोनों कंकरखेड़ा की गोल्ड कोस्ट कॉलोनी में रह रहे थे। अमित रोहटा रोड पर ही कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता है। कोई संतान न होने पर अक्सर इसी बात को लेकर दंपति में अनबन रहती थी।
विज्ञापन

बताया गया कि दो दिन पूर्व भी दंपति के बीच विवाद हुआ था। अमित किसी काम से लुधियाना चला गया था। शनिवार को नेहा की मां प्रभा बार-बार नेहा पर कॉल कर रही थी। जब बेटी ने कॉल रिसीव नहीं की तो प्रभा ने अमित को कॉल कर इसके बारे में बताया। अमित ने भी ट्राई किया। लेकिन जब नेहा ने कॉल रिसीव नहीं की तो वह मेरठ के लिए रवाना हो गया। घर पहुंचकर देखा तो नेहा का विंडो की ग्रिल पर शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि महिला के मायके वालों ने अमित और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। अमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव विद अरेंज मैरिज
नेहा की मां प्रभा ने बताया कि नेहा बीएड की छात्रा थी और अमित ने बीटेक किया हुआ था। छह साल पूर्व पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। दोनों प्रेम विवाह की जिद पर अड़ गए थे। जिसके चलते दोनों परिवार के लोग मान गए थे। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों जीवन भर साथ-जीने मरने की बात करते थे। लेकिन दोनों छह साल भी ठीक से एक-दूसरे के साथ नहीं रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed