{"_id":"5a5e63ec4f1c1b60268b4d3b","slug":"121516135404-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने व्यापारी से मोबाइल लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने व्यापारी से मोबाइल लूट
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने व्यापारी से मोबाइल लूट
मेरठ। गढ़ रोड हनीगोल्फ ग्रीन कॉलोनी निवासी अमरजीत मौर्या अधिवक्ता हैं। उनकी मोबाइल शॉप भी है। मंगलवार शाम वह छीपी टैंक पर भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य अधिवक्ताओं से बात कर कार से जा रहे थे। कचहरी पुल के पास पहुंचे वे मोबाइल पर बात करने लगे। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और कार में बैठे व्यापारी को धमकाया और उनसे मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रामकुमार शर्मा अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा कर दिया। आरोप है कि 50 मीटर की दूरी पर सिविल लाइन थाने की फैंटम खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने लुटेरों का पीछा नहीं किया। उल्टे पीड़ित से सवाल जवाब करने लगे। बाद में अधिवक्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और तहरीर दी। सिविल लाइन एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है।