{"_id":"5a2073324f1c1b70548c0bad","slug":"121512076082-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़खानी से आहत भाई ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़खानी से आहत भाई ने मौत को गले लगाया
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बहन, बेटियों से छेड़छाड़ रोकने के तमाम सरकारी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में दूध व्यापारी की बेटी से मोहल्ले के ही तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसे भी पीटा गया। आरोपियों को सबक सिखाने को आतुर भाई को परिजनों ने किसी तरह शांत किया। लेकिन इस घटना से वह इतना आहत हुआ कि घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने तीनों युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार इंद्रानगर क्षेत्र में एक दूध व्यापारी का मकान है। मकान के कुछ ही दूरी पर उनकी डेयरी है। बुधवार रात व्यापारी की किशोरी बेटी (11वीं की छात्रा) डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान पीछे से उसका बड़ा भाई आ रहा था। उसने ये सब देखा तो तीनों युवकों का विरोध किया। जिस पर तीनों युवकों ने उसे पीटा और जुबान खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे दी।
युवक काफी गुस्से में अपनी डेयरी पर पहुंचा और पिता को पूरा मामला बताया। पिता के अनुसार वो तीनों युवकों को सबक सिखाना चाहता था। लेकिन उन्होंने उसे समझाया कि वे तीनों युवकों के परिजनों से बात करेंगे। इसके बाद युवक घर चला गया। उसने कमरे में अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जैसे ही कमरे में पहुंचे तो उसका शव फांसी पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। पूरा मोहल्ला एकत्रित हो गया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार युवक के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही सोमिल, विनोद और मोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी घरों से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
...इन्हें मार दूं या खुद मर जाऊं
अपनी बहन से सरेआम छेड़खानी होते देख युवक काफी गुस्से में था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा। कहा कि जो होता है कर ले। तीन युवकों के आगे वह अकेला पड़ गया। बेबस होकर पिता के पास पहुंचा। बताया जाता है कि उसने पिता से कहा कि ऐसा मन करता है कि या तो इन्हें (आरोपियों) को मार दूं या खुद मर जाऊं। अपनी आंखों के सामने बहन से छेड़छाड़ होते देख और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर पाने से वह इतना कुंठित हो गया कि मौत को लगे लगा लिया।
हर हाल में होगी गिरफ्तारी
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार मामला गंभीर है। केस दर्ज कर लिया है। आवश्यक हुआ तो इसमें धारा भी बढ़ाई जाएंगी। पुलिस की पूरी हमदर्दी पीड़ित परिवार के साथ है। आरोपियों की हर हाल में गिरफ्तारी होगी।
खास बात
- ब्रह्मपुरी में दूध व्यापारी की बेटी से भाई के सामने ही हुई सरेआम छेड़छाड़
- तीन युवकों ने विरोध करने पर पीटा, जुबान खोलने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
- आरोपियों को सिखाना चाहता था सबक, परिजनों ने रोका तो फांसी लगाई