{"_id":"59f63f984f1c1ba7678b860b","slug":"121509310360-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से जुड़े आमिर की हत्या के तार, दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से जुड़े आमिर की हत्या के तार, दो नामजद
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से जुड़े आमिर की हत्या के तार, दो नामजद
मेरठ। लिसाड़ी गेट में शनिवार रात हुई आमिर की हत्या के मामले में परिजनों ने जेल में बंद युवक और उसके भाई को नामजद कराया है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के शक में हत्या हुई है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आमिर की गर्दन से पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी। आमिर के भाई तारिक ने जेल में बंद कासिफ और उसके भाई सोबी निवासी सदद्ीक नगर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ का कहना है कि जिस तरह से चलती बाइक पर गर्दन के पास गोली मारी गई है, ऐसी घटना पेशेवर शूटर ही कर सकता है। घटना के दौरान आमिर के साथ बाइक पर जा रहे उसके दोस्त जुम्मा से पूछताछ चल रही है।
सद्दीक नगर छोड़ा था आमिर ने
सीओ के मुताबिक, आमिर चार साल पहले परिवार और भाई तारिक के साथ कोटला से घर बेचकर सद्दीक नगर में किराए पर रहने लगा था। वहीं पड़ोसी कासिफ का भी परिवार रहता था। तारिक के कासिफ की पत्नी फरजाना से संबंध हो गये थे। इसका पता चलने पर कासिफ ने करीब तीन साल पहले फरजाना की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से कासिफ जेल में बंद है। बाद में आमिर भी सद्दीक नगर छोड़कर कोटला में रहने लगा था।
विज्ञापन
सोबी ने दी थी धमकी
सीओ ने बताया कि कासिफ के भाई सोबी ने कई बार धमकी दी थी कि तुम्हारे कारण हमारा परिवार बर्बाद हो गया। फरजाना जान से चली गई और हमारा भाई जेल से नहीं छूटा है। तीन माह पहले भी आमिर और तारिक पर हमला हुआ था, जिसमें भी सोबी का हाथ आया था। लेकिन बाद में मामला निपट गया था। आमिर की हत्या के बाद जेल में बंद कासिफ से लिसाड़ी गेट पुलिस ने रविवार को पूछताछ की।
10:42 बजे पर आयी थी कॉल
पुलिस के अनुसार शनिवार रात आमिर के मोबाइल पर 10:42 बजे आखिरी कॉल आयी थी। जिसके बाद आमिर अपने साथी जुम्मा के साथ बाइक से निकला था। आमिर के मोबाइल की कॉल डिटेल भी संदिग्ध पायी गई है। पुलिस कॉल डिटेल और फरार सोबी द्वारा धमकी देने की जांच कर रही है।