फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज को घेरकर छापामारी, दुकान छोड़कर भागे कबाड़ी

सोतीगंज को घेरकर छापामारी, दुकान छोड़कर भागे कबाड़ी

Fri, 04 Aug 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज को घेरकर छापामारी, दुकान छोड़कर भागे कबाड़ी
मेरठ। शहर में वाहन चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ने पर बृहस्पतिवार को शहर की पुलिस फोर्स ने सोतीगंज को घेरकर छापामारी की। इस दौरान कई कबाड़ी दुकान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चार दुकानों पर अपने ताले जड़ दिए। तीन नई लग्जरी कार कटी हालत में मिलीं। दो बाइक कब्जे में ली गईं। जबकि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

आठ प्वाइंटों से घेरा सोतीगंज
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने सुबह 10 बजे एएसपी कैंट अंकित मित्तल, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अलावा सदर, लालकुर्ती, सिविल लाइन, रेलवे रोड समेत कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली। सोतीगंज की घेराबंदी के लिए आठ प्वाइंट (गुरुद्वारा रोड, मेन दिल्ली रोड, सोतीगंज चौराहा, मस्जिद वाली गली, कैंटोमेंट अस्पताल के पास वाली गली, ट्रांसफार्मर के पास वाली गली, सदर मंडी वाला रास्ता और सदर बाजार थाने के पास वाली गली) बनाकर वहां फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

फिर एक साथ घुसीं टीमें
इसके बाद एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीमें एक साथ सोतीगंज में घुसीं। एसपी सिटी ने ताहिर, सलाउद्दीन, हाजी भुल्लन, सुल्तान समेत एक दर्जन से अधिक कबाड़ियों की दुकानों की तलाशी ली। ताहिर की दुकान में एक नई गाड़ी की बॉडी देखकर उसके कागज मांगे। उसके बाद कबाड़ी नईम और सुलेमान की दुकान के बाहर तीन लग्जरी गाड़ियां कटी देखीं। कबाड़ियों ने तीनों गाड़ियां एक्सीडेंट की बताईं। जिस पर एसपी सिटी ने सोतीगंज चौकी इंचार्ज रितेश कुमार को बुलाकर इसकी जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जड़े अपने ताले
पुलिस फोर्स देखकर भागे चार कबाड़ियों की दुकानों पर पुलिस ने अपने ताले लगा दिए। पुलिस का कहना है कि चारो कबाड़ी संदिग्ध हैं। उनको बुलाकर उनकी दुकान की चेकिंग होगी। पुलिस टीम को देखकर भागने के पीछे कोई वजह तो होगी।

अभियान पर उठे सवाल
पुलिस ने करीब एक घंटा सोतीगंज को खंगाला। लेकिन किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कबाड़ियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनको बेवजह परेशान करती हैं। वहीं, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ फौरी तौर पर कार्यवाही करके लौट आयी। पुलिस ने एक भी कबाड़ी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। तीन लग्जरी गाड़ी मौके से कटी हालत में मिलीं। लेकिन उनको भी पुलिस ने ऐसे ही छोड़ दिया।
खास बात
- पुलिस ने चार कबाड़ियों की दुकानों में अपने ताले लगाए
- तीन संदिग्ध पकड़े, तीन नयी लग्जरी गाड़ी कटी हुई मिलीं
- दो बाइक उठाकर पुलिस सदर बाजार थाने ले आयी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed