{"_id":"597f91124f1c1bcc388b45ad","slug":"121501532434-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक एसओ ने मुंशी को पीटा, असलहे तने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यवाहक एसओ ने मुंशी को पीटा, असलहे तने
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बदमाशों से निपटने का दम भर रहे पुलिस महकमे में सोमवार रात अनुशासन का एनकाउंटर हो गया। भावनपुर थाने में कार्यवाहक एसओ और मुंशी के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि कार्यवाहक एसओ ने मुंशी को डंडे से पीटा और पिस्टल तानते हुए गोली मारने की धमकी दी। मुंशी ने भी रायफल उठा ली। एसपी देहात ने इसकी जांच बैठा दी है।
इंस्पेक्टर भावनपुर मुकेश कुमार अवकाश पर हैं। ऐसे में कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश पर थाने का चार्ज था। रात करीब आठ बजे मुंशी नागेंद्र कुमार ने होमगार्ड श्यौदान सिंह को फोटो कॉपी कराने दूसरे कमरे में भेज दिया। आरोप है कि इस पर प्रेमप्रकाश भड़क गए और होमगार्ड से गालीगलौज करते हुए कहा कि मेरे रहते बिना आदेश के थाने में कोई काम नहीं हो सकता। इस समय मैं थाने का मालिक हूं। इस पर मुंशी ने प्रेमप्रकाश को गाली देने से मना करते हुए कहा कि होमगार्ड को मैंने भेजा था। आरोप है कि प्रेमप्रकाश ने मुंशी को गालीगलौज कर डंडे से पीट दिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीचबचाव कराया।
सीओ ने किए बयान दर्ज
मुंशी की सूचना पर सीओ सदर देहात रामअर्ज थाने पहुंचे और दोनों के बयान दर्ज किए। मुंशी ने कहा कि मैं बीमार हूं। पिटाई से मेरे हाथ और पैर में चोट लगी है। सुबह से ही कार्यवाहक एसओ ने जीडी अपने कमरे में रख रखी थी जिससे किसी भी पुलिसकर्मी की आमद और रवानगी नहीं हुई। वहीं, कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश ने अपने को निर्दोष बताते हुए कहा कि मुंशी बीमार है। उसका मंगलवार को ओआर (रिकॉर्ड का मुआयना कराना) है। मैंने उसे ओआर में जाने के लिए कहा, तो मुंशी ने रायफल उठाकर मुझे मारने की धमकी दी। मैंने एसएसपी को पूरा मामला बता दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने दी थी नसीहत:
शनिवार रात ढाई बजे एसएसपी मंजिल सैनी ने भावनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश मौजूद नहीं मिले और तीन युवकों को अवैध तरीके से हिरासत में बैठा रखा था। जिसके बाद एसएसपी ने नसीहत देते हुए जमकर फटकार लगाई थी। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि कार्यवाहक एसओ की पहले भी शिकायत मिल रहीं थी। सीओ पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पूरे मामले में एसएसपी को बता दिया गया है।
खास बात
- थाना भावनपुर का मामला, एसपी देहात ने जांच बैठाई
- मुंशी द्वारा होमगार्ड को फोटो कॉपी कराने भेजने पर हुआ बखेड़ा