{"_id":"5c8c1fa5bdec2214114a2b86","slug":"11552687013-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ादी कराने के नाम पर झांसा देने वाले लोगों का गिरोह हुआ सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ादी कराने के नाम पर झांसा देने वाले लोगों का गिरोह हुआ सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी के नाम युवक से ठगी
लावड़। दूसरे राज्यों से लड़कों की शादी कराने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला गिरोह लावड़ क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है। कस्बे में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जिसमें युवक से पैसे भी ले लिए और लड़की रास्ते से ही भाग निकली।
नगर पालिका मवाना में पिछले बीस दिन से शादी के नाम पर ठगी करने का मामला चल रहा था। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि लावड़ कस्बे में भी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। दरअसल लगभग डेढ माह पहले एक युवक को नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी बिचौलिए ने शादी कराने का झांसा दिया और बुलंदशहर निवासी एक बिचौलिए से मिलवाया। दोनों बिचौलिए ने युवक से छह हजार रुपये लिए और झारखंड में शादी कराने का लालच दिया। बुलंदशहर निवासी बिचौलियां युवक को लेकर झारखंड पहुंचा। यहां लड़के ने पूरे खाने का खर्च उठाया और लड़की वालों को शादी कराने के लिए 40 हजार रुपये भी दिए। इसके अलावा लड़की के लिए कपड़े व कुछ जेवर भी दिए। इसके बाद युवक लड़की को लेकर अपने साथ वापस कस्बे में आ रहा था। परंतु प्रयागराज पहुंचते ही लड़की व उसका चाचा लड़के को धोखा देकर भाग निकले। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी न तो युवक की शादी हुई और न ही उसे पैसे मिल सके है। अब युवक बिचौलियों के खिलाफ शिकायत करने की बात कह रहा है। इससे पहले मवाना में भी इस तरह का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें युवक से पैसे भी ले लिए थे और दो-तीन दिन बाद लड़की यहां से भाग निकली थी। एक माह के भीतर दो मामले सामने आ चुके है। आस-पास क्षेत्र में शादी कराकर पैसे ऐंठने वाला गिरोह पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बहुत से लोग बदनामी के डर से मामले की शिकायत भी नहीं करते। जिस कारण लोगों को यह लोग चूना लगा रहे है।
विज्ञापन