फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजनौर के युवक का सऊदी अरब में कत्ल

बिजनौर के युवक का सऊदी अरब में कत्ल

Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के युवक का सऊदी अरब में कत्ल
साहनपुर के जुबैर का सऊदी अरब में कत्ल
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर निवासी युवक जुबैर की सऊदी अरब में गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप देवबंद निवासी एक युवक पर लग रहा है, जो जुबैर के साथ ही सऊदी अरब में काम करता था और उसका संबंधी भी है। सऊदी अरब से आए फोन से परिजनों को मामले की जानकारी लगी और परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

जुबैर साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी का रहने वाला था और गत 27 फरवरी को गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। वह सऊदी अरब के रियाद में एक सैलून पर काम करता था। बृहस्पतिवार की देर रात साहनपुर में जुबैर परिजनों को उसके साथी ने घटना की सूचना दी। जुबैर के साथ उसका देवबंद निवासी एक संबंधी भी रियाद में रह रहा था। उसी पर हत्या करने का आरोप है। बताया गया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। विवाद के दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के तहेरे भाई इमरान ने उसकी हत्या किए जाने की खबर मिलने और उसका शव हिंदुस्तान लाने के लिए कार्रवाई करने की जानकारी दी। जुबैर की हत्या क्यों की गई परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है। जुबैर की हत्या की खबर मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीओ अरुण कुमार सिंह ने नजीबाबाद थाने को किसी प्रकार की सूचना न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed