{"_id":"5ba4e193867a557f5f419d82","slug":"11537532307-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में छोटे भाई पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी झगड़े में छोटे भाई पर चलाई गोली
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के बेगमाबाद गांव में बृहस्पतिवार देर शाम आपसी झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ अस्पताल रेफर किया गया है। आसपास के लोग बाइक ले जाने का झगड़ा बता रहे हैं।
बेगमाबाद निवासी युवक का किसी बात पर अपने छोटे भाई से झगड़ा हो गया। बताया गया कि झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहोशी की हालत में मोदीनगर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाई बाइक ले जाने को लेकर झगड़ रहे थे। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना प्राथमिक जांच में एयरगन के छर्रे से घायल होने की बात सामने आई है। सही घटना का पता मामले की जांच के बाद ही लग सकेगा।