फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएसपी के सामने दिव्यांग दंपति ने सुनाई आपबीती

एसएसपी के सामने दिव्यांग दंपति ने सुनाई आपबीती

Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी के सामने  दिव्यांग दंपति ने सुनाई आपबीती
मेरठ। कांशीराम कालोनी निवासी संजीव सोमवार को पत्नी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा। इस दिव्यांग दंपति ने बताया 4 जुलाई को उनके घर में नकदी और जेवर समेत एक लाख रुपये की चोरी हो गई थी। इसमें एक महिला का नाम सामने आया। आरोप है कि खरखौदा पुलिस ने उस महिला को थाने ले जाकर छोड़ दिया। चोरी की रिपोर्ट भी नहीं लिखी। दरोगा ने जबरन समझौता करने का दबाव डाला। न मानने पर हमें थाने से भगा दिया। अब आरोपी घर में घुसकर धमकी दे रहे हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने इंस्पेक्टर खरखौदा और चौकी इंचार्ज को तलब कर पूछा कि यदि पुलिस दिव्यांग की भी सुनवाई नहीं कर सकती तो फिर थाना छोड़कर पुलिस लाइन में आमद करा लेनी चाहिए। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed