{"_id":"5aaad6104f1c1b21578b4ed6","slug":"11521145360-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए की थी सारिक की हत्या, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के लिए की थी सारिक की हत्या, तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के लिए की थी सारिक की हत्या, तीन गिरफ्तार
मेरठ। ई रिक्शा चालक सारिक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटा गया ई- रिक्शा समेत दो ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं। हत्यारोपियों ने बताया कि ई रिक्शा लूट के लिए चालक को नशीला बिस्किट खिलाया था, नशे की हालत में एक नाले में फेंक दिया। जिसके बाद चालक की नाले में डूबने से मौत हो गई।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि लिसाड़ीगेट के शाहजहां कॉलोनी निवासी सारिक पुत्र अब्दुल खालिक ई-रिक्शा चलाता था। नौ मार्च को वह ई रिक्शा लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने लिसाड़ीगेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दस मार्च को कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक नाले में सारिक का शव मिला। परिजनों ने इस्लामुद्दीन, नईमुद्दीन और आसिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इनमें से नामजद आरोपी लक्खीपुरा निवासी इस्लामुद्दीन को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक अन्य नामजद आरोपी का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, तो तीसरे की लोकेशन दूसरे जिले की मिली। वे दोनों निर्दोष हैं।
इस्लामुद्दीन ने सारिक की हत्या करना कबूल करते हुए दो अन्य के नाम भी बताए। इस पर पुलिस ने हत्या में शामिल शहजाद निवासी शाहजहां कॉलोनी और सलीम निवासी लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सारिक का लूटा हुआ ई रिक्शा भी बरामद किया है। गैंग का सरगना है इस्लामुद्दीन है। बीस दिन पहले लिसाड़ीगेट में भी ई रिक्शा लूटा था। यह गैंग लूट की आधा दर्जन घटना कर चुका है।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही नशीली गोली
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि लिसाड़ीगेट में कई मेडिकल स्टोर पर नशीली गोली बेची जा रही है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नशीली गोली को घोलकर बिस्किट और कोल्डड्रिंक में डाल देते थे।
घुमाने के बहाने मौत के घाट उतारा
इस्लामुद्दीन ने बताया कि वह सारिक को पहले से जानता था। कई बार सोचा कि सारिक का ई-रिक्शा लूट लें तो वह 30 से चालीस हजार में बिक जाएगा। नौ मार्च की शाम को सारिक से कहा कि कंकरखेड़ा में घूमने चलना है। वह 150 रुपये देंगे। सौ रुपये सारिक को दे भी दिए थे। उसके बाद रास्ते में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर और बिस्किट खिलाए। जब बेहोश हो गया तो उसे कंकरखेड़ा में एक नाले मे फेंक दिया। बाद में वे ई रिक्शा लेकर लिसाड़ीगेट पहुंचे और शहजाद के घर खड़ा कर दिया।
खास बातें:
नशीला बिस्किट खिलाकर नाले में फेंका था ई-रिक्शा चालक को, डूबकर हो गई थी मौत