फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कहीं बेटे की तरह हमारी हत्या न हो जाए

कहीं बेटे की तरह हमारी हत्या न हो जाए

Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
कहीं बेटे की तरह हमारी हत्या न हो जाए
मेरठ। जेल में बंद आसाराम बापू के खिलाफ यौन शोषण के मामले में सरकारी गवाह रहे अखिल गुप्ता के परिजनों ने जान का खतरा बताकर एडीजी मेरठ जोन से सुरक्षा मांगी है। अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 में मुजफ्फरनगर के गीता एंकलेव में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुताबिक अखिल गुप्ता के पिता नरेश गुप्ता बुधवार को एडीजी जोन प्रशांत कुमार से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे अखिल की हत्या के मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। अभी कोर्ट में चार्जशीट तक नहीं लगाई। एक हत्यारोपी गिरफ्तार जेल भेजा था। जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे है। नरेश गुप्ता का अंदेशा है कि बेटे की तरह कहीं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने जान का खतरा बताकर एडीजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एडीजी ने सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खास बात
- आशाराम बापू के खिलाफ गवाह रहे अखिल की हुई थी हत्या
- एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार से मांगी परिवार के लोगों ने सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed