{"_id":"59b956604f1c1b7d688b45ac","slug":"11505318496-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित के हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्षित के हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही पुलिस
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा।
हर्षित हत्याकांड में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं। इससे दहशत बनी हुई है। परिजनों ने सीओ दौराला से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
बता दें कि रविवार देर रात हर्षित (14) पुत्र राजकुमार निवासी अशोक नगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने पंकज, उसकी मां रेखा और दोस्त मनीष निवासी रोहटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों के अनुसार हर्षित के चचेरे भाई शुभम उर्फ सुमित का पंकज की बहन से प्रेम-प्रसंग था। इसका पंकज विरोध करता था। वह घटना वाले दिन सुमित की हत्या करने आया था, लेकिन हर्षित गोली का शिकार हो गया। पुलिस रेखा को जेल भेज चुकी है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। इससे हर्षित के परिजनों में दहशत है। इसके चलते हर्षित के परिजन बुधवार को सीओ दौराला विजय प्रकाश चौहान से मिले। इस पर सीओ ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
हर्षित की मां की हालत बिगड़ी
गमजदा हर्षित की मां की हालत दिनोंदिन बिगड़ रही है। वह बोल नहीं पा रही है। इतना ही नहीं किसी को पहचान भी नहीं पा रही है। वह हर्षित को याद कर बेहोश हो जाती है। परिजनों का कहना है कि वे उसका हॉस्पिटल में इलाज कराना चाहते हैं, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से दहशत में हैं। वहीं, इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिस तैनात की हुई है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सीओ दौराला से मिलकर की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग