फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कचहरी के बाहर हंटर वाली आसमां का इंतजार

कचहरी के बाहर हंटर वाली आसमां का इंतजार

Sun, 16 Jul 2017 01:38 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
कचहरी के बाहर हंटर वाली आसमां का इंतजार
मेरठ। एमपीजीएस प्रकरण में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बेटी आसमां को गिरफ्तार करने में पुलिस फेल साबित हो चुकी है। हंटर वाली आसमां को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस किसी भी तरह से झंझट से बचने के लिए सरेंडर करने का पूरा मौका दे रही है। इसलिए गिरफ्तारी के प्रयासों के बजाय अब आसमां समेत तीनों आरोपियों के 17 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर करने के अंदेशे पर घेरेबंदी की बात कह रही है।
विज्ञापन

दावा दबिश का, नजर सरेंडर पर
इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत के अनुसार इस प्रकरण में याकूब कुरैशी की बेटी आसमां, उसके पति शादाब और नौकरानी नरगिस के खिलाफ सदर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। एमपीजीएस में घटना के दौरान आसमां समेत आठ आरोपी थे, जिनमें पांच आरोपी पुलिस जेल भेज चुकी है। यह दावा भी किया कि आसमां, शादाब और नरगिस की तलाश में शनिवार को कोतवाली इलाके में दबिश दी गई। लेकिन तीनों आरोपी भूमिगत चल रहे हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार तीनों आरोपी 17 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं, इसलिए कचहरी में सादी वर्दी में पुलिस टीम लगा दी गई है। ताकि आसमां को कचहरी के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन

हंटर प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीजी
नवागत एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने शनिवार को चार्ज लेने के बाद पुलिस अफसरों से मेरठ जिले की अपराध और कानून व्यवस्था की जानकारी ली तो हंटर प्रकरण प्रमुखता से सामने आया। अफसरों ने एडीजी को पूरा प्रकरण बताते हुए मुख्य आरोपी आसमां के खिलाफ पर्याप्त सुबूत होने की जानकारी दी। कहा गया कि यह मामला आसमां की गिरफ्तारी के बाद ही शांत होगा। कांवड़ यात्रा के बाद स्कूल खुलने पर दोबारा से बखेड़ा खड़ा हो सकता है, इसलिए कार्रवाई को नकारा नहीं जा सकता। जिस पर एडीजी ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि इस प्रकरण में पुलिस की किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- 17 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर सकती है याकूब कुरैशी की बेटी आसमां
- गिरफ्तारी भूली पुलिस बोली, कचहरी के बाहर आसमां की करेंगे घेराबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed