{"_id":"595f6ea84f1c1be9728b48f3","slug":"11499426472-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी बैंक चोरी का मामला:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी बैंक चोरी का मामला:
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर पीएनबी चोरी मामले में पुलिस ने की घोषणा
25 दिन पूर्व मोदीनगर की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की कपड़ा मिल शाखा में 30 लॉकर तोड़कर की गई करोड़ों की चोरी के मामले में चोरों तक पहुंचने में नाकाम पुलिस अब लोगों की मदद चाहती है।
पुलिस ने चोरों का सुराग देने वाले के लिए 10 लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो कार इनाम में देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोर की पहचान बताने पर भी इनाम दिया जाएगा। राशि व्यापारियों के सहयोग से दी जाएगी।
थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि पीएनबी बैंक चोरी के मामले में लगातार छापेमारी और दबिश के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा है। इसके बाद अब चोरों को पकड़ने के लिए लोगों की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीर की पहचान बताने वाले को 10 लाख रुपये और एक लग्जरी कार दी जाएगी। बताने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही चोरी की घटना से जुड़े सुराग देने वालों को भी पुलिस इनाम देग्री।
उन्होंने बताया कि यह इनाम राशि बैंक चोरी में पीड़ित व्यापारियों के सहयोग से दी जाएगी। गौरतलब है कि पीएनबी में चोरों ने 30 लॉकर तोड़कर करोड़ों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए थे। इस प्रकरण में पुलिस और एसटीएफ को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद अब पुलिस लोगों की मदद लेने को मजबूर हैं।