फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मार्बल शॉप में आधी रात दो लाख का डाका

मार्बल शॉप में आधी रात दो लाख का डाका

Thu, 15 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
मार्बल शॉप में आधी रात दो लाख का डाका
कंकरखेड़ा। भोला रोड पर बुधवार आधी रात हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने मार्बल शॉप में डकैती को अंजाम दे डाला। इस दौरान आसपास के लोगों की सूचना पर व्यापारी मौके पर पहुंचा तो बदमाश उसे घायल कर दो ट्रकों में करीब दो लाख रुपये के मार्बल पत्थर भरकर ले गए। पब्लिक ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचकर पीट दिया। सूचना देने के एक घंटे बाद भी थाने से पुलिस नहीं पहुंची। बाद में पहुंची यूपी 100 पुलिस को वह बदमाश सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव खड़ौली निवासी साजिद अली पुत्र अली हसन की भोला रोड पर एसएस मार्बल के नाम से दुकान है। बुधवार रात करीब तीन बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश दो ट्रक लेकर साजिद की दुकान पर पहुंचे थे। बदमाशों ने दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर ट्रक में मार्बल पत्थर भरने शुरू कर दिए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लोगों में जाग हो गई तो उन्होंने साजिद को फोन कर इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे साजिद, अली हसन, समीर, जावेद आदि के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन

अंधाधुंध भगाया ट्रक
साजिद ने पुलिस को बताया कि इस दौरान लोगों ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश दोनों ट्रकों में करीब दो लाख के मार्बल पत्थर भर चुके थे। घेराबंदी पर बदमाशों ने ट्रक अंधाधुंध भगा दिए, जिसमें एक ट्रक की चपेट में आकर साजिद घायल हो गया। जिसके बाद पब्लिक ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंची थाने से पुलिस
वारदात की सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे बाद कंकरखेड़ा थाना पुलिस के बजाय यूपी100 की गाड़ी पहुंची, जो मौके से पकड़े आरोपी को थाने ले गई। बाद में व्यापारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि मौके से पकड़े गए बदमाश का नाम जिशान निवासी सरधना है। उसने पूछताछ में अपने साथियों के नाम कल्लू उर्फ नीरज पुत्र सतवीर सिंह, मोनू पुत्र सूरज मल व एक अज्ञात निवासी सरधना बताए हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

डकैती का केस चोरी में दर्ज
वहीं, पुलिस ने डकैती का मामला चोरी में दर्ज किया है। जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी का दावा है कि बदमाशों की संख्या छह थी, वे इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला चोरी का है।
खास बात
- भोला रोड पर हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात
- व्यापारी को घायल कर दो ट्रकों में भरकर ले गए मार्बल पत्थर
- एक बदमाश पब्लिक ने दबोचा, सूचना पर भी नहीं पहुंची थाने से पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed