फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएसी के सिपाही को पीटने वाले दो गिरफ्तार

पीएसी के सिपाही को पीटने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पीएसी के सिपाही को पीटने वाले दो गिरफ्तार
- ब्रह्मपुरी में शनिवार रात पीएसी के सिपाही की पिटाई का मामला
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार चौराहे पर शनिवार रात पीएसी के सिपाही से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है।

शनिवार रात पीएसी के सिपाही सचिन कुमार से मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस दौरान सिपाही खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसके बाद भी भीड़ उसे पीटती रही। पूरे मामले की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अफसरों ने जांच बैठा दी। रविवार को सिपाही सचिन कुमार की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने बताया कि रविवार को फुटेज की मदद से घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों को फुटेज दिखाकर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास सफल हुआ। दो आरोपियों बलवीर पुत्र महेंद्र और सूर्या लिंबू पुत्र पद्म बहादुर मूल निवासी उत्तराखंड हाल निवासी कबाड़ी बाजार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed