{"_id":"5b6609154f1c1bde6d8b644a","slug":"111533413653-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाना मंजूर, पर बदनामी नहीं झेल सकता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल जाना मंजूर, पर बदनामी नहीं झेल सकता
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलफसा की हत्या का पता चलते ही उसका प्रेमी भी हुआ घर से फरार
मेरठ। जिस बहन के लिए पिछले करीब दो साल से उसका छोटा भाई आस मोहम्मद धमकी देता था, वह शायद भाई की धमकी को भूल गई। मां की बीमारी की बात सुनकर रात में भाई के साथ घर के लिए चल दी और रास्ते में ही धोखे का शिकार हो गई।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने लिसाड़ी गेट थाने में हत्यारोपी युवक आस मोहम्मद से पूछताछ की। सीओ के अनुसार आरोपी युवक ने बताया उसकी बहन तीन बार घर से प्रेमी के साथ चली गई। वह कई-कई दिन में लौटती थी। करीब डेढ़ माह से अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। जिसके बाद से बिरादरी में कई बार वह बदनामी झेल चुका था। उसने बहन को समझाने की कोशिश की कि वह आबिद का साथ छोड़ दे। चाहे दूसरा निकाह कर ले या फिर अपने घर रहे। लेकिन वह नहीं मानी। वह कई दिनों बहन की हत्या की प्लानिंग बना रहा था। बुधवार को उसने अपने दोस्त से पशु काटने वाला छुरा लिया था। जिसके बाद उसने सोच लिया था कि बहन की हत्या के बाद ही घर में कदम रहेगा।
तांत्रिक बनने से पहले ही जेल
बेटी गुलफसा की हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता और अन्य परिजनों ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा इस तरह से घटना को अंजाम दे सकता है। तीन भाइयों में आस मोहम्मद सबसे छोटा है। उसके पिता ने बताया कि कुछ माह से आस मोहम्मद एक तांत्रिक के पास जाता था। नशे की लत ने उसे बिगाड़ दिया। कई बार समझाया। लेकिन नहीं माना। थाने में पूछताछ में आरोपी आस मोहम्मद ने बताया कि वह तांत्रिक बनना चाहता था। लेकिन अब जेल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गोकशी में जेल जा चुका प्रेमी आबिद
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम ने बताया कि गुलफसा का जिस आबिद से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वह भी दो बच्चों का पिता है। पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही गुलफसा से निकाह करना चाहता था। जिसकी पहली पत्नी विरोध करती थी। गोकशी के आरोप में आबिद पहले जेल भी जा चुका है।
बड़ी बहन भी उसी घर में
गुलफसा का जहां अपने पति इरफान से तलाक के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। वहीं गुलफसा की बड़ी बहन यास्मीन की शादी इरफान के बड़े भाई इमरान से हुई थी। बड़ी बहन और जेठ ने भी गुलफसा को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी।