फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन

अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन

Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं का थाने पर प्रदर्शन
शराब के विरोध में महिलाओं का टीपी नगर थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र की नई बस्ती में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं ने टीपी नगर थाने पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चौकी पुलिस की मिलीभगत से ही ये सब हो रहा है।
चौहानपुरी नई बस्ती की दर्जनों महिलाएं शुक्रवार को टीपी नगर थाने पहुंचीं। आरोप लगाया कि उनकी बस्ती के एक मकान में पति, पत्नी और उसकी मां नकली शराब बेचते हैं। जिसे पीने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। आसपास ही दो स्कूल भी हैं, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। विरोध या शिकायत करने पर ये लोग धमकी देते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज भी उन्हें शह दे रहे हैं। उनके यहां जाकर बैठते हैं। इसी की वजह से यहां शराब और सट्टा चलता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम आरोपियों ने गली में खडे़ होकर बस्ती वालों के साथ गाली गलौज की। उन्होंने चौकी इंचार्ज से शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उक्त शराब विक्रेताओं पर कई कई मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त, एसएसपी सहित कई अधिकारियों को भी शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने इसकी जांच किसी दूसरे थाने से कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed