फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कड़ी रही सुरक्षा व्यवस् था

कड़ी रही सुरक्षा व्यवस् था

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्
था
दलित समाज के प्रदर्शन को लेकर कड़ी रही सुरक्षा
विज्ञापन

मेरठ। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दलित समाज से जुड़े संगठनों द्वारा प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को शहर और मुख्य कस्बों में सुरक्षा कड़ी रही। मुख्य चौराहों पर जहां पुलिस का पहरा रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। आंबेडकर चौराहा और अन्य स्थानों पर भी पुलिस का पहरा रहा।

पुलिस अफसरों के अनुसार सोशल मीडिया पर विभिन्न संगठनों की तरफ से सभी तहसील और जिला मुख्यालयों पर यह धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। इसको लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य रूप से कचहरी और कचहरी स्थित आंबेडकर चौराहा, सरधना बाईपास चौराहा, शोभापुर गांव, शोभापुरम पुलिस चौकी, परतापुर बाईपास तिराहा, मोदीपुरम बाईपास, मलियाना चौकी के अलावा सभी महत्वपूर्ण चौराहों और स्थलों पर पुलिस फोर्स, पीएसी तैनात की गई थी। सुबह नौ बजे ही एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने शहर और बाईपास पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह शहर में अलग अलग स्थानों पर मूवमेंट देखते रहे। देहात के मुख्य मार्गों पर खुद एसपी देहात राजेश कुमार पुलिस के साथ सुरक्षा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed