फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक टकराने पर सांप्रदायिक तनाव, थाना घेरा

बाइक टकराने पर सांप्रदायिक तनाव, थाना घेरा

Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बाइक टकराने पर सांप्रदायिक तनाव, थाना घेरा
मेरठ। रेलवे रोड क्षेत्र में शनिवार देरशाम बाइक टकराने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। आरोप है कि बाइक सवार दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने भाजपा कार्यकर्ता से हाथापाई कर जबरन मोबाइल और चेन लूट ली। इस दौरान शोर सुनकर भाजपा के दूसरे कार्यकर्ता ने बचाने की कोशिश की तो उसे पुलिस थाने ले गई। भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

बागड़ियान मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र शनिवार देरशाम बाइक से जा रहा था। रेलवे रोड पर मकबरा निवासी दूसरे समुदाय के तीन युवक बाइक से आ रहे थे। इस दौरान दोनों की बाइक में टकरा गईं। देवेंद्र का आरोप है कि तीनों युवकों ने हाथापाई करते हुए मोबाइल और चेन लूट ली। इस दौरान आरोपी धमकी देने लगे। इस बीच वहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता राहुल धाना ने बीचबचाव करा दिया। हंगामे की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बचाव करने वाले राहुल को भी थाने में बैठा लिया। बाद में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ रेलवे रोड थाने पहुंचे और एसओ को घेर लिया। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के जिस कार्यकर्ता ने बीच बचाव किया, उसे थाने में क्यों बैठाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने हंगामा किया तो एसओ ने हिरासत में लिए युवक को छोड़ दिया। भाजपाइयों ने कहा कि क्या पुलिस मनमर्जी से किसी को भी थाने में लाकर बैठा लेगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार ने बताया कि बाइक टकराने पर विवाद हुआ था। मारपीट और लूटपाट का आरोप गलत है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। इस दौरान तुषार गुप्ता, विकास केन, केपी सिंह, अनुज, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर हाथापाई, लूट का आरोप
बचाने पहुंचे दूसरे कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर भड़के भाजपाई
एसओ ने माफी मांगी तो शांत हुए भाजपाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed