फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तलाशी के नाम पर तमिलनाडु के कारोबारी से साढ़े तीन लाग की ठगी

तलाशी के नाम पर तमिलनाडु के कारोबारी से साढ़े तीन लाग की ठगी

Wed, 22 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
तलाशी के नाम पर तमिलनाडु के कारोबारी से साढ़े तीन लाग की ठगी
खुद को बताया पुलिस और ले उड़े 3.50 लाख
विज्ञापन

मेरठ। मेट्रो प्लाजा के पास तीन बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर तमिलनाडु के कारोबारी की तलाशी ली और उसके साढे़ तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने जानकारी ली और ठगी में मामला दर्ज किया।
तमिलनाडु के शहर सलेम निवासी नाजर नारियल की रस्सी के बड़े कारोबारी हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को वे रुद्रपुर, मुरादाबाद ,सुल्तानपुर और हापुड़ होते हुए मेरठ पहुंचे थे। शाम करीब साढे़ पांच बजे कबाड़ी बाजार में व्यापारियों से रकम लेकर ई-रिक्शा से बागपत अड्डे पहुंचे। वे यहां पर दिल्ली की बस के इंतजार में खड़े हो गए तभी तीन युवक उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने कहा कि यहां कल चुनाव हैं इसलिए चेकिंग चल रही है। बैग चेक कराओ, कहीं इसमें हथियार तो नहीं ले जा रहे।
विज्ञापन

तलाशी में कारोबारी के पास से करीब साढे़ तीन लाख रुपये मिले। जिसे बदमाशों ने जेब से निकलवाकर कारोबारी के ही बैग में रखवा दिया। इसी दौरान युवकों ने कैश बड़ी सफाई से गायब कर दिया और कारोबारी को भेज दिया। कारोबारी के अनुसार कुछ दूर चलते ही उन्हें शक हुआ। बैग चेक किया तो उसमें से कैश गायब था। उन्होंने बागपत अड्डे पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना स्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवकों को तलाश में जुट गई है।

सवालों में उलझाया
पीड़ित के अनुसार वारदात के वक्त सड़क पर चहल पहल थी। पहले एक बदमाश ने रोका। वो खाकी पेंट और जैकेट पहने था। उसने पास खडे़ एक व्यक्ति को बड़ा अधिकारी बताया और तलाशी देने को कहा। तीनों युवकों ने उसे सवालों में उलझाया और पैसे उड़ा दिए। बदमाशों ने उसके कंधे से खुद बैग उतारा और उसमें कैश रखवाने के बाद खुद ही उसे बंद किया। एक बदमाश ने उसके कंधे पर खुद ही बैग डाला और उनके कंधे पर हाथ रखकर बातें करता हुआ उन्हें आगे तक लेकर गया।


सराफा बाजार में भी हो चुकीं हैं घटनाएं
शहर के सराफा बाजार में भी दो सालों में इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। इन घटनाओं में भी बदमाशों ने खुद को पुलिस अफसर बताकर व्यापारियों की तलाशी और उनके लाखों रुपये उड़ा दिए। सराफा व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल के अनुसार संभावना है कि शहर में इस तरह की वारदात कोई एक ही गिरोह कर रहा है। क्योंकि सभी घटनाओं में बदमाशों की कद काठी काफी सामान है।
खास बात
मेट्रो प्लाजा पर तीन युवकों ने तमिलनाडु के कारोबारी से ठगे पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed