{"_id":"59a1d9614f1c1bd6208b4b35","slug":"111503779169-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचक छुट्टी पर पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवेचक छुट्टी पर पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेचक छुट्टी पर, पीड़ित परिवार काट रहा चक्कर
मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत के मामले में जहां कारोबारी की पत्नी जान का खतरा जताकर अपने बच्चों को लेकर पुलिस के चक्कर काट रही है। वहीं केस की विवेचना कर रहे दरोगा छुट्टी पर चले गए। एसपी सिटी के आदेश के बाद भी लालकुर्ती पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी। आरोपी पक्ष के लोग लगातार समझौता न करने पर धमकी दे रहे हैं।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा ने तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल स्थित ऑफिस में 10 अगस्त की रात को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और दो सौतेले भाइयों राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पक्ष के लोग लगातार रजनीश की पत्नी रितू और मां किरन को फोन पर कॉल कर समझौते की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को कारोबारी रजनीश की पत्नी ने अपने बच्चों के साथ एसपी सिटी से शिकायत करते हुए कहा था कि यदि आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुए तो वह कभी भी किसी भी घटना को अंजाम दे सक ते हैं। इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़िता ने अपने बच्चों के साथ मेरठ छोड़ने की भी बात कही थी। जिसके बाद एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने लालकुर्ती एसओ को फटकार लगाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। रितू सखूजा का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर चुकी है। पुलिस की मिलीभगत से ही आरोपी धमकी दे रहे हैं। लालकुर्ती थाने की क ार्यवाहक एसओ नेहा चौहान का कहना है कि मामले की विवेचना एसआई मनोज कुमार कर रहे हैं। उनके छुट्टी से लौटने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
खास बात
स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत का मामला
एसपी सिटी के आदेश के बाद भी लालकुर्ती पुलिस ने नहीं की आरोपियों की गिरफ्तारी