फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल में तीमारदारों को दौड़ाकर पीटा, हंगामा

मेडिकल में तीमारदारों को दौड़ाकर पीटा, हंगामा

Fri, 18 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल में तीमारदारों को दौड़ाकर पीटा, हंगामा
जूनियर डाक्टरों ने तीमारदारों को पीटा, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर एक्सरे करने को लेकर हुए विवाद के बाद कर्मचारियों और जूनियर डॉक्टरों ने मरीज के तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा। मारपीट में महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। हंगामे की सूचना पर मेडिकल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
गंगानगर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा निवासी वेदू सिंह पुत्र संगत सिंह को बुधवार को परिजनों ने मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया था। शुक्रवार को मरीज को इमरजेंसी से आईसीयू वार्ड में भेज दिया गया। दोपहर को मरीज के परिजन अल्ट्रासाउंड वार्ड के पास एक्सरे कराने पहुंचे। आरोप है कि वहां एक कर्मचारी ने महिला से अभद्रता कर दी। महिला ने विरोध किया तो अन्य कर्मचारियों की भीड़ लग गई। इसके बाद टेक्नीशियन, जूनियर डॉक्टर और स्टाफ कर्मियों ने मरीज के साथ महिला संगीता से हाथापाई कर दी। शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहंचे तो मेडिकल कर्मचारियों ने मरीज के साथ तीमारदारों को बुरी तरह पीटा। मारपीट में मनोज, विनोद, प्रमोद, अंजली, संगीता, काजल, सुनीता और सविता घायल हो गईं। दो महिलाओं ने बदसलूकी के साथ कुंडल और पर्स लूटने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक एसओ मेडिकल पवन कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों का मेडिकल कराया। कार्यवाहक एसओ मेडिकल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमएस और प्राचार्य का घेराव
पीड़ित पक्ष के लोगों ने सीएमएस डॉ. अजित चौधरी को घेर कर नारेबाजी शुरू कर दी। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि उनके मरीज को जान का खतरा बना है। अजित चौधरी ने कहा कि शनिवार को ड्यूटी चेक की जाएगी कि उस समय कौन कौन कर्मचारी थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
मारपीट में आठ लोग घायल, पीड़ित पक्ष ने सीएमएस व प्राचार्य का किया घेराव
मेडिकल थाने में आरोपी जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed