{"_id":"59823c804f1c1bd0498b46e1","slug":"111501707392-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खुदाई को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क की खुदाई को लेकर हंगामा
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सरस्वती लोक कॉलोनी के सामने माधवपुरम मार्ग पर एक साइड की सड़क पर कब्जा करने के लिए शुरू की गयी खुदाई को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया।
नूरनगर रोड सरस्वती लोक के सामने से माधवपुरम की तरफ डिवाइडर रोड है। बुधवार को एक साइड को कुछ लोगों ने खोदकर दीवार लगाने की तैयारी शुरू कर दी। लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जा करने की शिकायत थाना ब्रह्मपुरी को दे दी। लोगों का आरोप है कि सड़क से सटा एक बड़ा भूखंड है, जिसकी चारदीवारी करने वालों ने सड़क तक की जमीन पर कब्जा किया है। यहां लगा विद्युत खंभा तक बाउंड्री के भीतर ही आ गया है। स्थानीय पार्षद तरुण गोयल ने बताया कि कॉलोनाइजर इस भूमि को अपनी बता रहे हैं। लेकिन घेरने वाले कौन हैं इसकी जानकारी नहीं है। उधर, आवास विकास के अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता का कहना है कि इस बाबत नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। वही जांच कर बताएंगे कि सड़क की जगह आखिर किसकी है।