फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साहब, पति घोर यातनाएं देता है, तलाक दिलवा दो

साहब, पति घोर यातनाएं देता है, तलाक दिलवा दो

Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
साहब, पति घोर यातनाएं देता है, तलाक दिलवा दो
‘सिगरेट से दागता है प्राइवेट पार्ट, डालता है लाल मिर्च’
विज्ञापन

नगर की एक कालोनी निवासी एक युवक द्वारा पत्नी को बंधक बनाकर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को पति के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागता है और लाल मिर्च डालता है। उसने तलाक दिलवाने की भी गुहार लगाई। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसका निकाह एक कालोनी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद उसने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता आ रहा है।
विज्ञापन


प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पति से तलाक देने को कहा, लेकिन पति ने माफी मांग कर मना कर दिया। आरोप है कि तलाक मांगने पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और गुप्तांग पर लाल मिर्च डालकर सिगरेट से दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीमार होने पर भी वह शारीरिक संबंध बनाता है और भूखा-प्यासा रखता है। पीड़िता ने बताया कि मामले में कई बार पंचायत भी चुकी है, वह माफी मांगने के बाद दोबारा हरकतें शुरू कर देता है।


एसओ रनवीर सिंह का कहना है कि महिला को मेडिकल चेकअप जांच के लिए भेजा है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला का कहना है कि पति सरिया बांधने का काम करता है, घर का खर्च चलाने के लिए रुपये तक नहीं देता है। उसने छह माह में मात्र तीन हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed