{"_id":"5cbccec7bdec2214676acbaa","slug":"101555877575-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को कबूतर उडाने से रोका तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति को कबूतर उडाने से रोका तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। पति को कबूतर उड़ाने से रोका तो पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का मामला रविवार को थाने पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस से पति के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
थाना क्षेत्र मवाना के ग्राम किशोरपुर निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पूर्व बहसूमा के गांव करीमपुर में हुई थी। उसके आठ वर्षीय पुत्र सूरज है। आरोप है कि उसका पति काम-धंधा नहीं करता है। वह पूरे दिन कबूतरबाजी में करता रहता है। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उसने शनिवार शाम को पति को कबूतर उड़ाने से रोका तो उसने गालीगलौज कर डंडे से मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह देर रात अपने मायके किशोरपुर पहुंची। वह रविवार को परिजनों को लेकर थाने पहुंची तथा पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।