फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोकशो ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन पकड़े, ढाई क्विंटल गोमांस मिला

गोकशो ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन पकड़े, ढाई क्विंटल गोमांस मिला

Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
गोकशो ने की पुलिस पर फायरिंग, तीन पकड़े, ढाई क्विंटल गोमांस  मिला
मवाना के सठला गांव की घटना, जंगल में गोकशी कर रहा था दंपती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। सठला गांव में बृहस्पतिवार को गोकशी कर रहे लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गोकशों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इस पर दूसरे थाने की फोर्स ने जंगल में घेराबंदी कर मौके से भाग रहे गोकशों को दबोच लिया। इसके बाद मौके से ढाई क्विंटल गोमांस बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सठला गांव निवासी तौफीक जंगल में पत्नी नजराना व बेटे शायम के साथ गोकशी कर रहा है। एसएसआई पंकज शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोकशी कर रहे तीनों लोगों को घेर लिया। इस पर तौफीक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और सभी ने भागने का प्रयास का प्रयास किया। जानकारी पाकर सीओ मवाना पंकज सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। उसने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक मौके से ढाई क्विंटल गोमांस, खाल, अवशेष, उपकरण व एक तमंचा बरामद किया। पुलिस ने परीक्षितगढ़ पशु चिकित्सा अस्पताल के डॉ. कपिल देव को बुलाया। उन्होंने प्रथमदृष्टया गोमांस की पुष्टि की है। घटना के मद्देनजर पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने गोमांस गड्ढे में दबवा दिया। पुलिस ने तौफीक, उसकी पत्नी नजराना एवं पुत्र शायम के खिलाफ जानलेवा हमले, अवैध असलाह रखने एवं गोकशी करने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस पर लगातार हमले
करीब तीन दिन पहले खेड़ी मनिहार गांव में शराब तस्कर के यहां दबिश देने गई आबकारी टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ा लिया था। वहीं, सठला गांव में बृहस्पतिवार सुबह गोकशी करने वालों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग की गई। यही नहीं बीते शनिवार को तहसील रोड पर खड़े होने का कारण पूछने पर कुछ युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस पर हो रहे हमले पुलिस विभाग के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed