{"_id":"5bedddaabdec2269b642af97","slug":"101542315434-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में उपचाराधीन युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में उपचाराधीन युवक की मौत, हंगामा
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीड़ित परिवार ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया हंगामा
- आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, यह जानकर लौटी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। दीपावली पर पोटाश के धमाके में घायल एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। कुछ ही देर बाद नामजद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी पाकर लोग शांत हुए। देर शाम मामले को हत्या की धारा में बदल दिया गया।
पुलिस के अनुसार नरहेड़ा गांव निवासी आस मोहम्मद (56) चाय का खोखा लगाता था। बताया गया कि बीती सात नवंबर की शाम उसे गांव का ही साहब सिंह पुत्र वेदराम अपने दो साथियों के साथ घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान साहब सिंह ने आस मोहम्मद के पेट पर पोटाश का धमाका कर दिया था। जिसमें आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने साहब सिंह सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार सुबह आस मोहम्मद की निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों की भीड़ अस्पताल पर जुटने लगी। आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए।
सूचना पर सीओ सिविल लाइन और सीओ किठौर कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पीड़ित पक्ष ने कह दिया कि जब तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और मुकदमे में हत्या की धारा नहीं लगेगी, वह नहीं हटेंगे। कुछ लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी साहब सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने इसकी पुष्टि की तो तब जाकर लोग वहां से हटे। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार पुलिस लगातार साहब सिंह की तलाश में दबिश दे रही थी। मगर वह हाथ नहीं लगा। इसी बीच बृहस्पतिवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।