{"_id":"5aee1bd34f1c1b62098b8820","slug":"101525554131-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ अड्डे के पास छात्रा से छेड़छाड़, परीक्षा छूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ अड्डे के पास छात्रा से छेड़छाड़, परीक्षा छूटी
Updated Sun, 06 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मनचलों के खिलाफ अभियान चलाने और महिला की सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसर भले ही कितने दावे कर लें। लेकिन हकीकत इससे उलट है। नौबत यहां तक पहुंच रही है कि छात्राओं को मनचलों के खौफ के चलते परीक्षा तक छोड़नी पड़ रही है और पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। शनिवार को इस तरह के एक मामले में एसएसपी के निर्देश के बाद मेडिकल पुलिस हरकत में आई।
मेडिकल थानाक्षेत्र निवासी एक छात्रा शनिवार सुबह बीए प्रथम की परीक्षा देने जा रही थी। आरोप है कि हापुड़ अड्डे चौराहे पर चार युवकों ने छात्रा से गालीगलौज और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर छात्रा को धमकी देकर भाग निकले। दहशत में आई छात्रा परीक्षा देने के बजाय वापस घर लौट आई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। छात्रा के परिजनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर मनचलों के खिलाफ शिकायत की। लेकिन वहां सुनवाई न होने पर छात्रा और परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद मेडिकल पुलिस की नींद टूटी। वहीं, एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि घटनास्थल नौचंदी क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
परीक्षा छूटने का जिम्मेदार कौन
एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने सवाल किया कि मनचलों की करतूत से छात्रा की परीक्षा छूट गई, इसका जिम्मेदार कौन होगा। पुलिस भी जांच करने का ही आश्वासन दे रही है। आरोपी कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे हैं। कई बार शिकायत भी की। लेकिन छात्रा अपने परिवार की इज्जत की खातिर खामोश थी। शनिवार को आरोपियों ने हदें पार कर दीं, तब जाकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।