{"_id":"5a318a714f1c1b4e718b8fc1","slug":"101513196145-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण, युवती शोर मचाकर बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अपहरण, युवती शोर मचाकर बची
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात 11वीं कक्षा की छात्रा का घर से अपहरण कर लिया गया। वहीं दूसरे मामले में बुधवार दिनदहाड़े युवती को अगवा करने की कोशिश की गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे घायल कर फरार हो गए। दोनों मामलों में तहरीर दी गई है।
छात्रा के परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक कई दिन से उनकी 15 साल की बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। स्कूल आते-जाते वक्त भी वह रास्ते में उसे परेशान कर रहा था। इस वजह से बेटी स्कूल जाने से भी झिझकती थी। कई बार युवक और उसके परिजनों को समझाया गया। लेकिन वह माना नहीं। मंगलवार रात करीब दो बजे पड़ोसी युवक अपने भाई के साथ उनके घर में घुसा और उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया। छात्रा के चाचा की आंख खुली तो उसने यह देखकर शोर भी मचाया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
वहीं, थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी विधवा बेटी मायके में ही रहती है। मोहल्ले का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है। उसे परेशान करता है। लोक लाज के डर से वे चुप थे। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी युवक अपने तीन साथियों (तीनों सगे भाई) के साथ उनके घर में घुसा और उसकी बेटी का अपहरण कर ले जाने लगे। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा एक पड़ोसी घायल हो गया। पकडे़ जाने के डर से आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अलग-अलग वारदात, दोनों मामलों में तहरीर दी